विकास नगर और सेक्टर-7 के दो मकानों में तोड़फोड़ कर पुलिस पर हमला करने वाले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से मारपीट करने का कारण और इनके सहयोगियों को पकड़ा जाना है। आरोपियों ने जिन हथियारों का उपयोग किया, वह भी बरामद किए जाने हैं।
सदर थाना पुलिस ने तीन एफआईआर में दर्जनभर लोगों के नाम केस दर्ज किया हुआ है। 30 से 40 आरोपियों ने सतबीर व प्रवीन के मकान में तोड़फोड़ करते हुए उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गए। आरोपियों ने इस तरह उत्पात मचाकर फुसगढ़ अपने गांव चले गए। आरोपियों की सूचना पाकर पुलिस भी उन्हें पकड़े गई तो पुलिस पर भी लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी भी टूटी हैं। इस मामले में सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र, निखिल व विक्रम को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।