करनाल | सिटी थाना एरिया में एक युवती के बैंक अकाउंट्स से 8400 रुपए निकाल लिए गए। आरोपी अपने आपको स्टेट बैंक का अधिकारी बता रहा था। आरोपी ने कहा कि उसका अकाउंट्स नंबर बंद है। इसको शुरू करवाने के लिए अपना ओटीपी नंबर बताया जाए। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। जुंडला गेट खेड़ा कालोनी की मनीशा ने शिकायत दी कि उसके पास स्टेट बैंक के नाम से फोन आया और कहने लगा कि आपका खाता बंद पड़ा है। अपना ओटीपी नंबर बता दें। इस नंबर के बताने पर 8400 रुपए निकाल लिए गए। मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
एटीएम बदलकर युवक से 7 हजार रुपए की ठगी
करनाल | सिटी थाना एरिया में एक आरोपी ने एटीएम बदलकर 7 हजार रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कलंदरी गेट के प्रवेश ने बताया कि उसका लड़का फदीन नेहरु पैलेस बैंक के एटीएम में से पैसे निकलवाने गया। साथ में एक अन्य लड़का खड़ा था कि उसने बोला कि में एटीएम लगा दूं और उसने एटीएम बदल लिया। उसने उसमें से एटीएम से राम नगर से 7 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।