करनाल | रेलवे स्टेशन स्थित इंद्र पैलेस के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी भारत ने बताया कि मंजीत संधू (66) काफी समय से बीमार चल रहा था। बुधवार रात जब वह दवाई लेने लगा तो उस समय घर में लाइट न होने के कारण उसने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी