करनाल| राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को मजबूत होना है तो राजनीति में प्रभावी भागीदारी करनी होगी। यह बात पूरे समाज को समझनी होगी कि कोई भी समाज राजनीतिक चेतना के बिना संपूर्ण तरक्की नहीं कर सकता। सांसद कश्यप कश्यप राजपूत धर्मशाला में समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में जो बड़ा परिवर्तन आना चाहिए था वह अभी नहीं आया। इस अवसर पर कश्यप राजपूत धर्मशाला करनाल के प्रधान प्रेम कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष पाला राम कश्यप, रामफल कश्यप ब्लडी, दोलत राम कश्यप, नाथी राम कश्यप, माता बसंती धर्मशाला के प्रधान संजय कश्यप, सुभाष कश्यप, रमेश कश्यप, एडवोकेट ओमप्रकाश कश्यप, देसराज कश्यप, रोशन लाल कश्यप, कर्मबीर कश्यप, विनोद कुमार कश्यप, संजय रेना कश्यप, सुरेंद्र कश्यप व चांद कश्यप सहित समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।