करनाल | निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकार के कर्मचारियों, उनके पारिवारिक आश्रितों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए करनाल के संजीव सिग्नस अस्पताल को पेनल पर लिया है। कोई भी कर्मचारी अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए संजीव सिग्नस अस्पताल में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए आगामी आदेशों तक ओपीडी निशुल्क की है तथा 25 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सिग्नस अस्पताल द्वारा पंचायत भवन में कर्मचारियों की आखों, बीपी, शुगर व ईसीजी की मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अपना व अपने परिवार का निशुल्क मेडिकल जांच करवा लें।