पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करनाल| हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी स्वयं सहायता

करनाल| हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी स्वयं सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सभी स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन करने की ट्रेनिंग पंचायत भवन में दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जुबिन सालू , खंड कार्यक्रम प्रबंधक कविता, मोना, सतीश, सतबीर व कपिल द्वारा प्रशिक्षण दिया। मिशन द्वारा बनाए गए जिले के कुल 1500 स्वयं सहायता समूहों का विवरण मिशन के राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन करने का कार्य समूहों की महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। जिसके लिए इन समूहों की 65 महिलाओं को डाटा कलेक्ट करने व टेबलेट पर एंट्री करने का प्रशिक्षण दिया। इस कार्य के लिए चुनी गई महिलाओं को टेबलेट मिशन के द्वारा दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...