करनाल| ब्राह्मण सभा मॉडल टाउन के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव एक जुलाई को करवाना तय किया गया है। चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक होगी, जिसमें ब्राह्मण सभा के सदस्य हिस्सा ले सकेंगे। चुनाव अधिकारी जितेंद्र शर्मा और अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र शिव सनातन मंदिर सेक्टर-9 में भरे जाएंगे। 27 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून तक प्रार्थी अपना नामांकन वापस ले सकता हैं। उन्होंने बताया कि 24 जून को चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे।