पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर, सफाई कर्मचारी बोले मांगें पूरी नहीं हाेती तब तक जारी रहेगी अनिश्चितकालिन हड़ताल

सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर, सफाई कर्मचारी बोले- मांगें पूरी नहीं हाेती तब तक जारी रहेगी अनिश्चितकालिन हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सड़कों पर वेस्ट मैटीरियल का प्रदूषण फैल गया है। सड़कों पर लिफाफे और पॉलिथीन हवा में उड़ रहे हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगने से वातावरण में दुर्गंध फैल रही और मक्खी-मच्छरों की भरमार हो गई है। शहर की स्मार्ट सड़क पर भी कचरा बिखरा पड़ा है। वीआईपी रोड के भी बुरे हालत बने हैं। शहर को साफ रखने के नगर निगम के प्रयास बौने साबित हो रहे हैं। जबकि सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को अनिश्चितकालीन घोषित करके नगर निगम अधिकारियों की टेंशन को आैर बढ़ा दिया है।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओं ने कहा कि हड़ताल नौंवें दिन को पार कर चुकी है, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार को कर्मचारियों के हितों की जरा भी परवाह नहीं है। सैंकड़ों कच्चे-पक्के कर्मचारी सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर रोष जाहिर कर रहे हैं। सरकार की दमनकारी नीति के बावजूद भी कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।

करनाल. समान काम-समान वेतन को लेकर धरने पर बैठ रोष प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी।

इस अवसर पर जिला प्रधान वीरभान बिड़लान एवं अशोक प्रोचा व रामसिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा सरकार का रवैया कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक ही है। कल चंडीगढ़ में हुई यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत का बेनतीज रहना इसका बड़ा उदाहरण है, क्योंकि मुख्यमंत्री व उसके मंत्रियों की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत है और कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरकार समान काम के लिए समान वेतन देने की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी में संशोधन करने को सरकार तैयार नहीं, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए न करने, खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती न करने और अन्य मांगों को लागू न करने की सरकार की नियत साफ नहीं है।

करनाल. नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर दयाल सिहं कॉलेज के पास पड़ी गदंगी।

एमएलए और मंत्री एस्मा की धमकी से डरा रहे

उन्होंने कहा कि मंत्री एवं एमएलए कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने की बजाय सफाई कर्मचारियों को तानाशाही तरीके से एस्मा की धमकी देकर डराना चाहते हैं, लेकिन यह हरियाणा सरकार की बड़ी भूल होगी कि वो नगरनिगम, नगरपालिकाओं व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को तोड़ पाएंगे। जब तक सरकार तानाशाही रवैया छोड़कर मांगों का समाधान नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को इन्होंने किया संबोधित

हड़ताल को सतपाल सैनी, ओपी माटा, एसकेएस जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, अशोक पांचाल, विजय कांबोज, लाजवंती, निर्मला, बबली, रोशनी, सुदेश, करतार रानी, रामसिंह, राजकुमार, सुभाष, सुनील, रोशनलाल, संजय कुमार, शारदा, उर्मिला, रोशन गुप्ता ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...