पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार आशा वर्करों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं : रोशनी देवी

सरकार आशा वर्करों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं : रोशनी देवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। आशा वर्कर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता सुदेश ने की व संचालन बबली देवी ने किया। मीटिंग में सरकार द्वारा किए गए समझौते, सदस्यता अभियान व पीएचसी चुनावों पर चर्चा की गई। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, सुशील गुर्जर तथा सीटू से अशोक अरोड़ा व विजय कांबोज ने आशा वर्करों को मुखय तौर पर संबोधित किया। प्रदेश कमेटी से रोशनी देवी ने कहा कि सरकार आशा वर्करों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी में चुनाव करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...