पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर 252 बोतल बरामद, केस दर्ज
करनाल | पुलिस ने गांव बल्ला से शराब तस्कर को पकड़ा है। उसके घर से 252 बोतल शराब की बरामद कर ली है। असंध थाना पुलिस ने गांव बल्ला के विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास के घर में अवैध शराब रखी है। बल्ला चौकी इंचार्ज एएसआई जगदीश कुमार ने तुरंत अपनी टीम के साथ छापामारी करके आरोपी के घर से 21 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिनमें 240 बोतल देसी शराब और 12 बोतल अंग्रेजी शराब की हैं। आरोपी विकास पुलिस टीम के आने से पहले ही घर से फरार हो चुका था। पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की 21 पेटियों (252 बोतलों) को कब्जा में लेकर थाना असंध में धारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।