पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा कांग्रेस ने फूंका बीजेपी का पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका बीजेपी का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिला युवा कांग्रेस करनाल द्वारा भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों कारण जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। इसमें विशेषतौर पर करनाल प्रभारी व प्रदेश सचिव हरमनदीप विर्क व अमित गर्ग शैंकी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च कर मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौंक पर पहुंचे और पुतला फूंका। इन्होंने कहा कि बीजेपी के पास विधायक न होते हुए भी कर्नाटक में अपनी धक्के सरकार से बना ली। दूसरी ओर कांग्रेस व जेडीएस का बहुमत होने पर भी उन्हें सरकार नहीं बनाने दी गई। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र का हनन है। इस अवसर पर मनिंद्र सिंह महासचिव, पुनीत, संदीप, भूपेन्द्र पूनिया, अशिंद्र, बलराम शर्मा, कुंअरजीत, कार्तिक शर्मा, गुरदीप, चमकार सिंह विर्क उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...