पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 5 कॉलेजों को मिलेंगे नए काेर्स, 13 जुलाई से कक्षाएं होंगी शुरू

जिले के 5 कॉलेजों को मिलेंगे नए काेर्स, 13 जुलाई से कक्षाएं होंगी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में परीक्षाओं का दौर जल्द ही खत्म होने वाला है, इस बार नए सत्र में हजारों विद्यार्थियों को नए कोर्स मिलने वाले है। जिले के तीन राजकीय कॉलेजाें में नए कोर्स शुरू होंगे। इसके साथ ही शहर के दो एडिड कॉलेजों को नए कोर्स मिलेंगे। जिससे विद्यार्थियों को नए कोर्स में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही अबकी बार उच्चत्तर शिक्षा विभाग समय पर कॉलेज के विद्यार्थियों को ऑनलाइन एडमिशन देगा। पिछली साल उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से पूरे प्रदेशभर के कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन दिया गया था। जिसके कारण उच्चत्तर शिक्षा का पोर्टल काफी दिनों तक बीच में सर्वर डाउन रहा था। एडमिशन लेने में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेेेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि उच्चत्तर शिक्षा विभाग नए सत्र से एडमिशन देने से पहले ही नोडल अधिकारियों को एक दिन की ट्रेनिंग देगा। 19 मई को करनाल के कॉलेज नोडल अधिकारियों को अंबाला के एसडी कॉलेज में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें नोडल अधिकारियों को ट्रेनिंग में विद्यार्थियों को ऑनलाइन एडमिशन देने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने अपने पोर्टल को अपडेट किया जिसमें पोर्टल में सुविधाएं दी गई है। सभी कॉलेजों को अपना डाटा अपडेट कर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आदेश दिए जा चुके है। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन कॉलेज की सीटों से लेकर पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

िशक्षा को बढ़ावा

शिक्षा विभाग ने सभी जोन के नोडल अधिकारियों को एडमिशन की ट्रेनिंग लिस्ट की जारी, 19 मई को अम्बाला के एसडी कॉलेज में दी जाएगी ट्रेनिंग

यहां नए सत्र से ये काेर्स होंगे शुरू

राजकीय कन्या महा. में एमए म्यूजिक

राजकीय कन्या महाविद्यालय तरावड़ी में बीएसी कंप्यूटर साइंस, बीसीए, बीए।

राजकीय कन्या महाविद्यालय जुंडला में बीकॉम, बीएसी कंप्यूटर साइंस, बीए।

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग पीजी डिप्लोमा।

दयाल सिंह कॉलेज में एमएससी भौतिक व गणित की कक्षाएं आंरभ होगी।

उच्चतर शिक्षा विभाग इस प्रकार कर सकता शेड्यूल जारी

उच्चतर शिक्षा विभाग की आेर से पिछले साल 8 जून से दाखिले के लिए कॉलेज में विद्यार्थियों ने 30 जून तक आवेदन किए गए थे। एक से 15 जुलाई तक दाखिले की प्रकिया चली थी। लेकिन इस बार जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन दाखिले की शुरूआत हो सकती है। एक से 12 जुलाई तक दाखिले की प्रकिया चलेगी, 13 जुलाई को कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी।

ट्रेनिंग की सूची की जारी

अम्बाला डिविजन में जिले के राजकीय कॉलेज यमुनानगर, पानीपत, कैथल, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र को नए सत्र एडमिशन के लिए नोडल अधिकारी को 19 मई सुबह 10 बजे तथा एडिड, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज को दोपहर दो बजे ट्रेनिंग दी जाएगी।

विद्यार्थियों को मिलेगी कंप्यूटर की सुविधा

कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले के लिए विद्यार्थियों को कंप्यूटर की सुविधा देगा। शहर के हर कॉलेजों में विद्यार्थी कंप्यूटर विभाग में कॉलेज के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। जिससे विद्यार्थी को बाहर कैफे से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी।

शहर के कॉलेजों में इस प्रकार है कॉलेजों की सीटेंं

नोडल अधिकारियों काे दी जाएगी ट्रेनिंग

जिले के दो नए राजकीय कन्या कॉलेजाें की कक्षाओं की शुरूआत इसी सत्र से शुरू हो जाएगी।उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र की कक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिसको लेकर 19 मई काे करनाल के नोडल अधिकारियों को अम्बाला में ट्रेंनिग दी जाएगी। -डॉ. प्रवीन भारद्वाज, प्रिसिंपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, करनाल।

कॉलेज सीटे

दयाल सिंह कॉलेज 3500

पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महा. 4425

राजकीय कन्या महाविद्यालय 2598

गुरू नानक खालसा कॉलेज 1900

डीएवी पीजी कॉलेज 1900

केवीएडीएवी पीजी कॉलेज 2500

खबरें और भी हैं...