पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूजा की सामग्री प्रवाहित करने गए युवक की डूबने से मौत

पूजा की सामग्री प्रवाहित करने गए युवक की डूबने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को शाम 4 बजे के आसपास कलसौरा के यमुना घाट पर नदी में पैर फिसलने से एक 18 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई। उधर इस घटना का पता चलते ही गांव के लोग यमुना की तरफ दौड़ पड़े। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्याना चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि कलसौरा गांव का रहने वाला करीब 18 साल का साहिल अमावस्या के चलते अपने गांव के ही घाट पर यमुना में गांव के ही अंकित के साथ पूजा की सामग्री प्रवाहित करने गया थे। इस बीच अचानक से साहिल का पैर फिसलने से वह यमुना में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तालाश शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक को तलाशने के लिए यमुना में सर्च अभियान जारी रहा लेकिन साहिल का कोई सुराग नही लग पाया। मामले की जांच चल रही है। गांव के सरपंच राजपाल सिंह ने बताया कि मुझे जैसे ही पता चला कि गांव का एक लड़का यमुना नदी में डूब गया है। मैंने फोन पर पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। अंधेरा होने तक वे लोग यमुना के किनारे डटे रहे और साहिल को तलाशते रहे।

भैणी खुर्द के पास ट्रेन सेे गिरकर युवक की मौत

करनाल | गांव भैणी खुर्द के पास ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहाना निवासी 23 वर्षीय रोहित अपने भाई सोनू के साथ कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर स्नान के लिए गया था। सुबह वह स्नान कर ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव भैणी खुर्द के पास पहुंचा, तो अचानक ट्रेन को झटका लगा और रोहित नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी हवा सिंह लाठर ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...