रिमांड के दौरान चोरी करने वाली महिला से कार नहीं हुई बरामद
तरावड़ी में दुकान से 250 सूट चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी महिला से वारदात में प्रयोग की गई कार को बरामद नहीं कर पाई है। सीआईए-1 इंजार्च कमलदीप ने बताया कि आरोपी महिला कमलेश शिव कॉलोनी हाल साई बाबा मंदिर घरौंडा को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।