मोबाइल व पर्स छीनने का आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
महंगे शौक पूरे करने के लिए महिलाओं से मोबाइल व पर्स छीनने वाले पुलिस कर्मचारियों के दोनों बेटों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने तीसरे नाबालिग आरोपी को भी पकड़कर जेल भेज दिया है। सीआईए-1 इंजार्च कमलदीप ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के बेटे शिवम मेहरा व राहुल से एक चोरी का मोबाइल व साढ़े तीन हजार रुपए बरामद किए और नाबालिग तीसरे आरोपी से 1500 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी शिवम मेहरा व राहुल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।