राष्ट्रीय नाट्य उत्सव रंघमेघ कार्यक्रम 16 जून को
करनाल | सार्थक सांस्कृतिक संघ जून माह में तृतीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव रंघमेघ का आयोजन किया जाएगा। ये सूचना रंगकर्मी संजीव लखनपाल ने दी । उन्होंने बताया की 16 से 21 जून तक गीता मंदिर सेक्टर 13 में छह दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।,जिसमें पंजाब,हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा की नाटक मंडलियां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन सार्थक सांस्कृतिक संघ ,हरियाणा कला परिषद एवं उत्तर भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा।