ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
करनाल | गांव बजीदा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी दरिया सिंह ने बताया कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।