- Hindi News
- National
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निसिंग में 70 छात्रों की हुई प्लेसमेंट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निसिंग में 70 छात्रों की हुई प्लेसमेंट
करनाल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निसिंग में न्यूहालेंड कंपनी द्वारा आईटीआई पास 170 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से 70 छात्रों को कंपनी द्वारा लिखित व साक्षात्कार उपरांत चयन कर लिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह अरोड़ा ने बताया कि उनके संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों की प्लेसमेंट का विशेष ध्यान रखा जाता है। हजारों की संख्या में प्राशिक्षण प्राप्त छात्र व छात्राएं सरकार, अर्धसरकारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में कार्यरत हैं। इस मौके पर आप्रेंटेशिप अनुदेशक अकुंश शर्मा ने बताया कि संस्थान में प्राशिक्षण प्राप्त छात्रों को भविष्य में भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनीयों को आमंत्रित किया जाएगा।