आॅल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन
करनाल | आॅल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार एनपीएस नई पेंशन स्कीम को रद्द करवाने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए सर्कल सचिव मुकेश कुमार जांगड़ा की अध्यक्षता में सेक्टर 12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में करनाल की चारों यूनिटों व 20 सब यूनिटों के सैंकड़ो कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
सर्कल सचिव मुकेश कुमार व सर्कल सचिव सतीश मान ने कहा कि कर्मचारियों ने कच्चे व पक्के कर्मचारियों को पांच हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, दुर्घटना होने पर अस्पताल में फ्री इलाज करवाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।