एक माह से लापता महिला का पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग
करनाल | कारसा डोड में शादी के एक महीने बाद लापता महिला का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। महिला को लापता हुए दो महीने बीत चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वह महिला की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे ढुंढ लेंगे। कारसा डोड निवासी बलकार सिंह ने 11 मार्च को बुटाना थाना में दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को उसके बेटे आदित्य की शादी गांव पोबला जिला कैथल में की थी। शादी के एक महिने बाद 11 मार्च को पुत्रवधु घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने एक व्यक्ति पर शक भी जाहिर किया है कि वह व्यक्ति उनकी पुत्रवधु को अगवा कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।