करनाल| जिला सचिवालय में हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत 400 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई। डिप्टी डायरेक्टर तथा बोर्ड के सदस्य जंग बहादुर यादव ने महिलाओं को मशीनें दी। इस मौके पर जंग बहादुर यादव ने कहा कि हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा 23 अलग-अलग सुविधाएं श्रमिकों को दी जा रही हैं। श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। इतना ही नहीं श्रमिकों के जन्म से लेकर और उनकी मृत्यु तक यानी श्रमिकों के संस्कार तक का पैसा भी बोर्ड द्वारा वहन किया जाता है। श्रमिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है ताकि वह और मजबूती के साथ आत्मनिर्भर हो सके। इस अवसर पर सुरिंद्र दून सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।