पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा करनाल में इसी सत्र से काॅलेज की कक्षाएं होंगी शुरू

महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा करनाल में इसी सत्र से काॅलेज की कक्षाएं होंगी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा करनाल में इसी सत्र से काॅलेज की कक्षाएं शुरू होगी। आर्य कन्या गुरुकुल पाढ़ा में काॅलेज की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों को फायदा हुआ है। गुरुकुल काॅलेज में कला संकाय की 160 सीट व वाणिज्य संकाय की 80 सीट प्राप्त हैं। काॅलेज के लिए जमीन व बिल्डिंग गुरुकुल ने दे दी है ताकि शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े इस क्षेत्र मे लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान कराई जा सके।

गवर्नमेंट गर्ल्स काॅलेज पाढ़ा के प्रिंसीपल व नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह भवन का निरीक्षण किया। गुरुकुल कमेटी व आसपास के गांवों की ओर से आए लोगों ने प्रिंसिपल का स्वागत किया। गवर्नमेंट कन्या काॅलेज पाढ़ा के प्रिंसीपल सुरेंद्र सिंह ने बताया बीए और बीकाॅम की कक्षाओं के एडमिशन मेरिट के आधार पर इसी सेशन से आरंभ हो रहे हैं 1 जून 2018 से हायर एजुकेशन हरियाणा की वेब पोर्टल पर आॅनलाइन फार्म भरे जाएंगे। कमेटी प्रधान ने बताया कि छात्राओं के काॅलेज तक आने जाने की सुविधा व सुरक्षा गुरुकुल की बसों से दी जाएगी ताकि छात्राएं भारतीय सभ्यता और संस्कार के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर गुरनाम सिंह , प्रो विनोद कुमार , मास्टर जागेराम शर्मा, धर्मसिंह, दयासिंह पूर्व प्रधान , महेंद्र पहलवान , केदार सिंह जूण, नसीब सिंह, वीरेंद्र आर्य , सतबीर सिंह, धर्मपाल , बलजीत सिंह , नाथा राम पाल, शक्ति सिंह राणा , बलबीर काद्यान , ओमप्रकाश नंबरदार , जयसिंह बाल्मीिक सरपंच, जोगिंदर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गुरुकुल प्रबंधक कमेटी को काॅलेज की मंझुरी का पत्र सौंपते काॅलेज के प्रिंसिपल।

खबरें और भी हैं...