पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 31 जगह शिविर लगा, 3375 यूनिट रक्त एकत्र चार राज्यों में 62 जगह चलाया स्वच्छता अभियान

31 जगह शिविर लगा, 3375 यूनिट रक्त एकत्र चार राज्यों में 62 जगह चलाया स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्म दिन 13 से 16 मई तक श्रद्धालुओं ने सेवा दिवस के रूप में उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में लोगों ने स्वच्छता अभियान, हवन , रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और मानवता पर उनका आशीर्वाद कायम रहने की प्रार्थना की। जियो गीता के प्रांतीय संयोजक बृज गुप्ता और जिओ गीता युवा चेतना संयोजक दिलबाग कादियान के नेतृत्व में इन राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बृज गुप्ता ने बताया कि चार राज्यों में 62 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने और वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। इन सभी स्थानों पर ही हवन आयोजित कर श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर ज्ञानानंद की दीर्घायु और पर्यावरण शुद्धि की कामना की। गुप्ता ने बताया कि इसी कड़ी में चार राज्यों के विभिन्न शहरों में 31 विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 3375 यूनिट रक्तदान हुआ।

उन्होंने कहा कि ज्ञानानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेक कार्यों की कड़ी मे 23स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विशेषज्ञ डाक्टरों ने 2100 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांचा। महाराज जी ने सत्संग कर समाज को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। जियो गीता के डा. सम्राट, मानिक मोहन शर्मा, गौतम छाबड़ा, राजन सपरा, श्याम बत्तरा, उपप्रधान पारूल बाली और कृष्ण कृपा धाम के प्रधान हरिकिशन का विशेष योगदान रहा।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज।

खबरें और भी हैं...