पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाहरी फीडर पर दो गांवों के लोग ताला लगाकर दिनभर बैठे रहे धरने पर

बाहरी फीडर पर दो गांवों के लोग ताला लगाकर दिनभर बैठे रहे धरने पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध के बाहरी फीडर पर गुरुवार को गांव अरड़ाना और बाहरी के लोगों ने बिजली किल्लत को लेकर ताला जड़ दिया है। दिनभर वह बाहरी फीडर में धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों की मांग रही कि उन्हें शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिलती रहे।

असंध बिजली निगम के एक्सईएन गगन पांडेय, असंध एसएचओ ग्रामीणों को ताला खुलवाने के लिए समझाते रहे। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे कि उन्हें शेड्यूल के मुताबिक 13 घंटे बिजली दी जाए। बाहरी गांव के सरपंच पवन राणा, अरड़ाना गांव के सरपंच नरेश शर्मा सहित ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ विरोध जताया। खेतों की लाइट बिल्कुल बंद की हुई है। गर्मी के शुरूआत में ही घरेलू लाइट बंद कर दी है। 24 घंटे में से उन्हें मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। इससे वह परेशान हैं। इनर्वटर जवाब दे गए हैं। पसीना नहीं सुख रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वह जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एक्सईएन गगन पांडेय ने कहा कि बिजली डिमांड अधिक है। लोढ पड़ने पर कट लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी की शुरूआत में ही यह हाल है तो जून और जुलाई में तो बुरा हाल हो जाएगा। इन दिनों में धान लगनी शुरू होगी और बिजली की जरूरत पड़ेगी। आरोप लगाया कि बिजली निगम सप्लाई करने में फेल है। जान बुझकर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।

असंध. बिजली फीडर पर विरोध जताते गांव अरडाना व बाहरी के ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...