जनहित सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक बृहस्पतिवार को प्रेमनगर स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र राणा ने की। आज बैठक में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की गई। राणा ने कहा कि प्रदूषण पहले केवल महानगरों की समस्या थी लेकिन अब हर जगह प्रदूषण पैर फैला रहा है। प्रदूषण की वजह से पर्यावरण दूषित हो रहा है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, कचरा, प्राकृतिक पर्यावरण के प्रदूषण भारत के लिए चुनौतियां हैं। खराब वायु गुणवत्ता, जल प्रदूषण और कचरे के प्रदूषण खाद्य व पर्यावरण की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। प्रदूषण से तरह-तरह की जानलेवा बीमारियां फैल रही है। हाल ही में देखा जा रहा है कि नई नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं जिनके लिए प्रदूषित पर्यावरण जिम्मेदार है।