पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर प्रदर्शन में हेमसा लेगा भाग

पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर प्रदर्शन में हेमसा लेगा भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा एजुकेशन मि निस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की ओर से बीईओ करनाल कार्यालय परिसर में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेश शर्मा ने की और संचालन महासचिव प्रशांत शर्मा ने किया।

प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि हेमसा न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करता है। 2006 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पेंशन बंद कर सरकार ने गलत निर्णय लिया है, जिससे वापस लेना होगा और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना चाहिए। राजेश शर्मा ने कहा किद 20 मई को न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में किए जा रहे सर्व कर्मचारी संघ के प्रदर्शन में हेमसा बढ़चढ़कर भाग लेगा, इसके साथ ही महेंद्रगढ़ में करीब 170 दिनों से पंजाब के सामान वेतन मांग को लेकर धरना में 22 मई को एसोसिएशन के पांच पदाधिकारी धरने में भाग लेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान रमेश कांबोज, सतीश शर्मा, गुलशन कुमार, महिला उप प्रधान कृति रोहिला, संजीव शर्मा प्रैस सेक्रेटरी, दीपक भंडारी केसियर, बलबीर सिंह उपप्रधान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...