पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 12 में कमर्शियल प्लाॅट खरीदने का चांस, 7 जून को होगी ई ऑक्सन

सेक्टर-12 में कमर्शियल प्लाॅट खरीदने का चांस, 7 जून को होगी ई-ऑक्सन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम सिटी में पहली बार सेक्टर-12 के कमर्शियल प्लाॅट खरीदने का चांस मिलेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ई-ऑक्सन से प्लाॅट खरीदने का चांस उपलब्ध कराने जा रहा है। 7 जून को कमर्शियल प्लाॅटों की 25 साइट्स की ई-ऑक्सन की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई शुरू हो गई है। ई-ऑक्सन में हिस्सा लेने के लिए 4 जून तक कोई भी ई-ऑक्सन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-12 में उन साइट्स को ई-ऑक्सन से बिक्री करने का निर्णय लिया है, जो लघु सचिवालय और हुडा कार्यालय के आसपास पड़ते हैं। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-12 के इन प्लाॅटों से खासी आमदनी की उम्मीद लगाई जा रही है। क्योंकि यहां की कमर्शियल एसीओ साइट्स मौके पर स्थित हैं। इसकी खासियत यह है कि यह मेन बाजार से भी ज्यादा दूर नहीं है और यहां पर लघु सचिवालय के साथ-साथ कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मॉल, बिजली ऑफिस, हुडा आफिस, इनकम टैक्स आॅफिस, एलआईसी ऑफिस, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जैसे कार्यालय भी निकट ही बने हुए हैं।

मौका

ई-आॅक्सन के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑक्सन से पहले जमा करानी होगी प्लाॅट के रिजर्व प्राइस की दो प्रतिशत राशि

317 स्क्वेयर मीटर का प्लाॅट का रेट 9 करोड़ 75 लाख

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-12 के एससीओ के रेट अच्छे खासे हैं। यहां पर 317.62 स्कवेयर मीटर क्षेत्र के प्लाॅट का रिजर्व प्राइस 9 करोड़ 74 लाख 61 हजार रुपए है। इस साइट के लिए 19 लाख 50 हजार रुपए की सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी।

ई-ऑक्सन से अब तक नहीं बिकी एक भी साइट

हरियाणा शहरी प्राधिकरण ने पिछले डेढ़ साल पहले से ई-ऑक्सन की शुरुआत की हुई है, जिसके लिए पिछले साल दस से अधिक बार ई-आॅक्सन आयोजित की गई। इस ई-आॅक्सन में रेजिडेंशियल के तो 10 प्लाॅट बिके हैं, लेकिन कमर्शियल साइट में एक भी नहीं बिकी है।

प्लाॅटों के रिजर्व प्राइस में नहीं हो सकी कटौती : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भले ही पिछले साल में ई-ऑक्सन से प्लाॅटों के ग्राहक नहीं मिल पाए हैं, लेकिन तो भी प्राधिकरण के कमर्शियल साइट्स की जमीन के रेट में कटौती नहीं की है, जबकि प्राधिकरण की ओर से रेजिडेंशियल प्लाॅटों के रिजर्व प्राइस में 5 प्रतिशत की कटौती कर दी थी।

2 प्रतिशत रकम पहले करानी होगी जमा : ई-ऑक्सन के लिए भागीदारी करने वाले व्यक्तियों को 1000 रुपए की फीस के साथ 4 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे वे ई-ऑक्सन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा ऑक्सन से पहले प्लाॅट के रिजर्व प्राइस की 2 प्रतिशत राशि पहले ही जमा करानी होगी।

सेक्टर-12 में कमर्शियल साइट की पहली बार ई-ऑक्सन होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आेपन कर दिया गया है। ई-ऑक्सन में हिस्सा लेने के लिए 4 जून तक इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अनुपमा मलिक, ईओ, एचएसवीपी, करनाल।

खबरें और भी हैं...