पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में नए सत्र से की जाएगी तीन राजकीय कन्या कॉलेजों की शुरुआत

जिले में नए सत्र से की जाएगी तीन राजकीय कन्या कॉलेजों की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम की ओर से बेटी बचाअो-बेटी पढ़ाओं का नारा करनाल जिले में नए सत्र दिखाई देने जा रहा है। क्योंकि अब करनाल जिले में तीन राजकीय कन्या कॉलेज नए सत्र से शुरू होने वाले है। जिससे गांव के दूर दराज क्षेत्रों से शहर में छात्राओं को पढ़ने के लिए कॉलेज नहीं आना पड़ेगा। छात्राएं अपने क्षेत्र के ब्लॉक में आसानी से कॉलेज की शिक्षा ग्रहण कर सकेगी। सीएम पहले ही दो नए राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी व जुंडला में कक्षाओं की शुरूआत नए सत्र से करने जा रहे है। इसके साथ ही अब तीसरा नया कॉलेज गांव पाढ़ा में खोला जाएगा। जिसके लिए आज नोडल अधिकारी गुरुकुल की बिल्डिंग का निरीक्षण कर नए सत्र से कक्षाओं की शुरूआत के लिए तैयारी की जाएगी। तीसरे नए कॉलेज में कक्षा बीए व बीकॉम की कक्षाएं इसी नए सत्र से शुरू होंगी।

तीन नए राजकीय कॉलेजों की यहां होगी शुरूआत

राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी के कक्षाओं की शुरूआत नए सत्र से सनातम धर्म मंदिर नीलनगर नोलोखेड़ी में होगी। इसके साथ ही राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला कॉलेज के कक्षाओं की शुरूआत राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुंडला में होगी। इसके अलावा तीसरा नया राजकीय कन्या कॉलेज की कक्षाएं गांव पाढ़ा में गुरुकुल में खोली जाएगी।

कॉलेजों में इस प्रकार होंगे कोर्स और सीटें

राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा बीए-160, बीकॉम-80

राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी बीसीए-80, बीएसी-80, बीए-80

राजकीय कन्या कॉलेज घरौंडा बीकॉम-80,बीएसी-80 बीए-80

कक्षाएं शुरू करवाना सराहनीय कार्य

जिले में तीसरा नया राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा में खोला जाएगा। जिसके लिए आज गुरुकुल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया जाएगा। सरकार की ओर से तीन नए राजकीय कन्या कॉलेज इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करना सराहनीय कार्य है। -सुरेंद्र सिंह, प्रिसिंपल व नोडल अधिकारी, राज. कॉलेज घरौंडा।

जिले में हुए 20 कॉलेज

जिले में राजकीय कॉलेज आठ, एडिड चार, सेल्फ फाइनेंसिंग सात, बीएड का एक कॉलेज शामिल है। नए सत्र से राजकीय कॉलेजों में तीन नए कॉलेज शामिल हो गए है। जो जिले में पहले छह कॉलेज ही शामिल थे।

दूसरे समेस्टर के विद्यार्थियों के नए सत्र से होंगे प्रैक्टिकल व असेसमेंट ऑनलाइन

करनाल | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरे समेस्टर के ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म व रोल नंबर के साथ विद्यार्थियों को ओर नई सुविधाएं देने जा रहा है। यूजी व पीजी, बीएड कॉलेज के दूसरे समेस्टर के विद्यार्थी को नए सत्र से प्रेक्टिकल व असेसमेंट ऑनलाइन होंगे। जिससे कॉलेज प्रबंधक व विद्यार्थियों को फायदा होने वाला है। पहले कॉलेजों में प्रैक्टिकल अवाॅर्ड व असेसमेंट के लिए काफी परिश्रम करना पड़ता था। जिसके साथ काफी समय लग जाता था। पहले अध्यापक हार्ड कॉपी तैयार करता था, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पास जाती थी। जिसके बाद विद्यार्थी के नंबर यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दूसरे समेस्टर के विद्यार्थियों को पूरा कार्य ऑनलाइन होेगा। जिससे विश्वविद्यालय व कॉलेजों का समय की बचत होगी विद्यार्थी समय पर अच्छी तरह से पढ़ सकेगा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज होगी वाइस चांसलर के साथ मीटिंग

कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे समेस्टर के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल अवॉर्ड व असेसमेंट के कार्य को ऑनलाइन करने के लिए सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी के साथ मीटिंग शाम को तीन बजे होगी। मीटिंग में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रधानाचार्य व कॉलेज के नोडल अधिकारी काे ऑनलाइन प्रैक्टिकल अवाॅर्ड व असेंसमेट ऑनलाइन करने की जानकारी दी जाएगी।

प्रैक्टिकल अवॉर्ड और असेसमेंट की दी जाएगी जानकारी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से से पत्र आया है जिसमें आदेश दिए गए है कि आज सभी कॉलेजों को यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर की ओर से ऑनलाइन प्रैक्टिकल अवाॅर्ड और असेंसमेट के कार्य जानकारी दी जाएगी। -डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिसिंपल, राजकीय कन्या कॉलेज करनाल।

शिक्षा के कार्य को किया जा रहा डिजिटल

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षा के कार्य को धीरे-धीरे सभी कार्य को ऑनलाइन कर रहा है। जिससे डिजिटल को बढ़ावा दिया जा रहा है, पेपर लैस कार्य होने से पर्यावरण में सुधार की ओर कदम रखा जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम से विद्यार्थी घर बैठे-बैठे रोलनंबर प्राप्त कर रहे है।

खबरें और भी हैं...