पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 हमलावरों ने दो मकानों में की तोड़फोड़ जो दिखा उसे पीटा

40 हमलावरों ने दो मकानों में की तोड़फोड़ जो दिखा उसे पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में करीब 40 आरोपियों ने शहर के विकास नगर और सेक्टर-7 में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस फोर्स आरोपियों को पकड़ने फूसगढ़ गांव में गई तो पुलिस पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की 19 बाइकें, लाठी-डंडे सहित दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीन स्थानों पर हुई घटना में तीन एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर विकास नगर के सतबीर की शिकायत पर आरोपी रोबिन लाठर, काकू पूनिया, मीता पूनिया, रजत लाठर, रितिक, शुभम लाठर, सचिन लाठर, रमन लाठर सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, सामान तोड़ना आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है। दूसरी एफआईआर सेक्टर-7 ग्रीन बेल्ट स्थित डेरा बाबूराम के प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, घर का सामान तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तीसरी एफआईआर सदर थाना के प्रभारी हरजिंद्र सिंह की शिकायत पर आम्र्स एक्ट, जानलेवा हमला, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी राजेंद्र, रोबिन लाठर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी राजेंद्र और आरोपी रोबिन लाठर को गिरफ्तार कर लिया है।

करनाल. युवकों द्वारा पीटा दलबीर अपनी चोट दिखाता हुआ ।

आरोपियाें ने माैके पर आई पुलिस पर भी किया हमला

पुलिस का कहना है कि फूसगढ़ के युवकों के साथ विकास नगर व सेक्टर-7 के युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसका बदला लेने के लिए फूसगढ़ के आरोपियों ने उन पर हमला किया। सेक्टर-7 में जो उनके सामने आया उसके साथ ही मारपीट की। स्कूटी, बुल्ट बाइक, कार, घर का सामन व शीशे तोड़कर फरार हो गए। इसी तरह का नुकसान विकास नगर में पहुंचा गया है। इसके पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फूसगढ़ रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस फोर्स वहां पर पहुंची तो उन पर भी लाठी, डंडे व पत्थरों के साथ हमला कर दिया गया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि दो एफआईआर सदर थाना में दर्ज की गई है, जबकि एक एफआईआर सिविल लाइन थाना में की गई है। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

करनाल. युवकों द्वारा हमले के बाद सेक्टर-7 के एक घर में टूटा शीशा।

खबरें और भी हैं...