पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली गया था परिवार, घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर

दिल्ली गया था परिवार, घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में प|ी का इलाज करवाने गया परिवार घर लौटा तो चोरी हुई मिली। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

सदर बाजार चौकी में हांसी रोड गली नंबर एक वासी पालाराम ने बताया कि एक महीने से प|ी का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गया हुआ था। सूचना मिली कि घर पर ताला टूटा है। घर आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 17 हजार रुपए, 3 अंगूठी सोने की, एक पेंडल सोना का सवा तोले, दो जोड़ी कान के झुमके सोने के, दो चांदी के गुच्छे, गुल्लक में रखे कुछ सिक्के, सूटकेस में रखे 30 हजार रुपए नहीं मिले। रात को घर में घुसकर चोरी की गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...