अवैध शराब की 71 पेटियों से भरी गाड़ी पकड़ी
करनाल | इंद्री थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की 71 पेटियों से भरी एक गाड़ी को पकड़ लिया है। गाड़ी का ड्राइवर अभी फरार है। इंद्री थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब से भरी एक गाड़ी इंद्री की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया और गढ़ी बीरबल मोड़ इंद्री से अवैध शराब से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। गाड़ी व अवैध शराब की 71 पेटियों को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी का नंबर पता किया है, जो कुरुक्षेत्र के एक गांव की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।