पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‌Rs.81 लाख 75 हजार से जिले के 6 राजकीय स्कूलों में बनाए जाएंगे नए भवन व बरामदे

‌Rs.81 लाख 75 हजार से जिले के 6 राजकीय स्कूलों में बनाए जाएंगे नए भवन व बरामदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग करनाल जिले के छह राजकीय स्कूलों में कमरे, बरामदे व शौचालय को रिपेयर करने जा रहा है। जिसके लिए बजट जारी कर दिया गया है, छह राजकीय स्कूलों का रिपेयर का काम 81 लाख 75 हजार रुपए में होगा। जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की कमेटी के सदस्याें द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के स्पेशिफिकेशन के आधार पर होगा। शिक्षा विभाग ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र संबंधित प्रधानाचार्य व एसएमीसी कमेटी के हस्ताक्षर करवाने के उपरांत किए गए कार्य की फोटो सहित जिला शिक्षा अधिकारी हस्ताक्षर प्राप्त करके तत्काल निदेशालय को भेजना होगा। कार्य करवाने के बाद शेष राशि बची तो तुरंत खजाने में चालान जमा करवाकर निदेशालय को उपयोगिता प्रमाण-पत्र के साथ भेजे।

खबरें और भी हैं...