पति के खिलाफ कराया मारपीट का केस दर्ज
करनाल | गांव निगदू में महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। शाहाबाद के गोरीपुर गांव की प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले मंदीप के साथ हुई। आराेप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसके पति के किसी लड़की के साथ संबंध हैं। धमकी देता है कि घर पर बताया तो तुझे तलाक दे दूंगा। मेरे दो बच्चे हैं। परिवार के लोगों ने कई बार मंदीप को समझाया। आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।