इसी सत्र से बहाल किए जाए छात्र संघ चुनाव : पोसवाल
करनाल| सेक्टर-8 में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के बैनर तले छात्र सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष विनय पोसवाल पहुंचे। विनय का छात्र सभा में पहुंचने पर छात्र नेता विकास, विशाल, विवेक ने स्वागत किया। पोसवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने के लिए डीसी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मांग करेंगे कि इसी सत्र से हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए। विनय ने आज शहीद भगत सिंह ब्रिगेड में नए साथियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें विवेक को करनाल संगठन का प्रधान और नवीन को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर विकास आर्य, विशाल आर्य, नवीन, विवेक, मोहित, निगम कंबोज आदि उपस्थित थे।