चौकी-थाना में तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार करने पर लोगों ने की शिकायत
करनाल| सिटी थाना पुलिस कस्टडी में जेबा सिंह की मौत मामले में चौकी-थाना में तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी करने पर पुलिस के खिलाफ लोग आ गए हैं। लघु सचिवालय पहुंचकर उन्होंने एसपी को शिकायत की है कि पुलिस उनके बच्चों को तोड़फोड़ के आरोप में उनके बच्चों को गलत रूप से पकड़ रहे हैं। इस कारण उनके बच्चे घर से बाहर दवाई व अन्य सामान तक नहीं लेने जा रहे हैं। पुलिस ने यदि गिरफ्तारी करनी है तो हमारी करो। सभी लोग लघु सचिवालय में आए हुए हैं। पुलिस हमें गिरफ्तार कर सकती है। बच्चों को गिरफ्तार कर परेशान ना किया जाए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों की फुटेज मिल रही हैं। जो कैमरे में नजर आ रहा है उसको पकड़ा जाएगा। बेकसूर को परेशान नहीं किया जाएगा।