पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताली का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शहर की मुख्य सड़कों पर कूड़ा-कचरा बिखरा नजर आने लगा है। न नालियों की सफाई हो रही और न घरों से निकलने वाले वेट को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। प्रतिदिन शहर 120 टन से अधिक कचरा उगल रहा है, जिसमें से अधिकतर घरों व सड़कों में जमा हो रहा है। उधर हड़ताल के आठवें दिन अपनी मांगों को लेकर नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगरनिगम के कर्मचारियों ने ओएसडी निवास पर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर 15 मई तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

कर्मचारियों ने तपती गर्मी के बीच भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। सभी कर्मचारी जुलूस की शक्ल में कमेटी चौंक, अंबेडकर चौंक, कल्पना चावला अस्पताल चौक से प्रदर्शन करते हुए ओएसडी निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम ओएसडी न मिलने पर तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान अशोक प्रोचा व जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है। प्रदर्शन का संचालन इंद्रजीत चनालिया ने किया। ज्ञापन के माध्यम से सभी कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार द्वारा पालिका, परिषद एवं निगमों के कर्मचारियों से किए गए चुनावी वादे एवं अन्य समस्याओं को पूरा करे। यदि सरकार ने 17 मई तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से नहीं किया अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जनता को होने वाली परेशानियों की पूर्ण जिम्मेवारी सरकार की होगी।

खबरें और भी हैं...