पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप

ट्रैफिक चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| बीजेपी में सामाजिक न्याय मोर्चा जुंडला मंडल असंध विधानसभा के सचिव ने ट्रैफिक चौकी इंचार्ज द्वारा गलत तरीके से चालान काटने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सचिव कतलाहेड़ी वासी अमरीश राणा ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को की है। अमरीश ने बताया कि वह कमेटी चौक पर कार को खड़ी कर जूस पीने के लिए गया था। वहां एक सिपाही आया और कार का चालान कर दिया। इसकी शिकायत ट्रैफिक चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह से की तो उसने भी अभद्र व्यवहार किया। एसपी ने शिकायत के आधार पर जांच करवाने का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं...