पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करनाल| दिव्यांगों का अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय के

करनाल| दिव्यांगों का अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| दिव्यांगों का अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन जारी रखा। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो 25 मई को जीटी रोड जाम कर दिया जाएगा। बुधवार को विकलांग कल्याण अधिकार समिति के बैनर तले दिया जा रहा धरना 45वें दिन में प्रवेश कर गया। जिसकी अध्यक्षता कृष्ण गुर्जर ने की। कृष्ण गुर्जर ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगें जल्द पूरा नहीं करती तो प्रदेशभर के विकलांग इकट्ठा होकर 25 मई को नेशनल हाईवे जाम करेंगे और उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार और हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर कल्याण सिंह, चरण सिंह, राजू शर्मा, कृष्ण गुर्जर, अमित बागेश्वर, इंदर सिंह, दिलजीत, दिलबाग, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...