पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के हक को लेकर भाकियू अपना आंदोलन जारी रखेगी : मान

किसानों के हक को लेकर भाकियू अपना आंदोलन जारी रखेगी : मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| भारतीय किसान यूनियन सभा की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित की गई किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत एक किसान नेता थे और टिकैत ने किसानों के हकों के लिए सदैव संघर्ष किया। इसलिए उनके संघर्ष को कभी बुलाया नहीं जा सकता।

किसान आंदोलन के इतिहास में टिकैत के नेतृत्व में किए गए आंदोलनों में मेरठ कमिश्नर का घेराव व दिल्ली के बोट क्लब के धरने ऐतिहासिक रहे है। किसान नेता रतनमान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन आज ही किसानों के लिए विशुद्घ रूप से आंदोलनरत है। मान ने कहा कि जब तक किसान मजदूर एक बार कर्ज मुक्त होने के साथ साथ आर्थिक आजादी प्राप्त नहीं कर लेता तब तक भाकियू का अथक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक महताब कादियान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, पूर्व जिला महासचिव शीशपाल शर्मा, किसान नेता धनेतर सिंह राणा, खंड प्रधान विनोद राणा, युवा नेता सुरेंद्र बैनीवाल, कुलदीप राणा, उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह संरा, वासुदेव सचदेवा, डाॅ. सत्यवीर तौमर, लछमन राणा, ईश्वर शर्मा, नछतर सिंह, हाकम सिंह, अमरीक सिंह, बजिंदर सिंह संधू सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...