पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा वह अन्य बच्चों को भी सिखाएं: एडीसी

बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा वह अन्य बच्चों को भी सिखाएं: एडीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करने पहुंचे एडीसी निशांत कुमार यादव।

करनाल|अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने हरियाणा राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में आयोजित किए जा रहे कब-बुलबुल के तृतीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी सरोज बाला तथा प्रधानाचार्या सुशीला देवी भी उपस्थित रही। अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शिविर में आयोजित की गईं गतिविधियों का बारीकी से देखा। इस अवसर पर उन्होंने शिविर को सफल बनाने वाले कब मास्टर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। तीन दिन चले कैंप में डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री, जिला प्रशिक्षक स्काउट श्रवणसिंह, डीओसी कब-बुलबुल अनिल सैनी , रामनिवास सोलंकी, राजेश सैनी, कमलेश व अमरजीत कौर ने कब व बुलबुल को तृतीय चरण की गतिविधियों से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...