‘प्रत्येक को मनुष्य जीवन का लाभ उठाना चाहिए’
करनाल| सनातन धर्म मंदिर में पुरुषोत्तम कथा आयोजित की गई है। वृंदावन से पधारे स्वामी शिव स्वरूप महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभाेर हो गए। महाराज ने कहा कि भगवान के स्मरण से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मनुष्य जीवन में व्यक्ति श्रेष्ठ कर्म कर सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मनुष्य जीवन का लाभ उठाना चाहिए। पुरुषोत्तम कथा के दिनों में मंदिर के समय सारणी के बारे में बताते हुए पुजारी कमलपति मिश्रा ने बताया कि अगले 15 दिन तक शाम पांच से छह बजे तक कथा चलती रहेगी। कथा के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी मनोकामनाएं मांगने के लिए ज्यादा से ज्यादा पहुंच रहे हैं। दाेपहर के समय एक से दो बजे तक लंगर का आयोजन किया जाता है। शाम को सात बजे भगवान की आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।