पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू दिवस पर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

डेंगू दिवस पर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| उप सिविल सर्जन डाॅ. सरोज ने कहा कि मलेरिया व डेंगू के बचाव के तरीकों को अपनाकर ही बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छतों पर बेकार पड़े खाली बर्तनों, टायरों टयूबों, डिब्बों, गमलों व अन्य पानी के स्रोतों इत्यादि के पानी में मच्छर पनपते है जोकि बीमारी का कारण होते हैं। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह मच्छरों पर अंकुश लगाने के लिए खाली पड़े समान में पानी जमा न होने दें। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर एसपीएस कान्वेंट स्कूल पुरानी बहादुर चंद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर डाॅ. अमन यादव, सत्यावीर एचआई, रामफल, जितेंद्र कुमार, सुभाष, सुनील कुमार व धर्मदास आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...