पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से 13 जून तक विवाह का कोई शुभ मुहुर्त नहीं

आज से 13 जून तक विवाह का कोई शुभ मुहुर्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री सनातन धर्म मंदिर में कथा का आयोजन तो हर दिन चलता रहता है, लेकिन 16 मई से मंदिर में आयोजित कथा का महत्व अपने आप में ही जानना जरूरी है। दूर दराज से लोग कथा सुनने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में इन दिनों पुरुषोतम कथा आयोजित की गई है। इसकी विशेषता पुरुषोतम मास है। मंदिर के पुजारी कमलपति मिश्रा ने बताया कि पुरुषोतम मास तीन साल में एक बार आता है और इस बार यह 16 मई से 13 जून तक के लिए है। इस माह में विवाह का कोई योग नहीं है। अगर कोई इंसान इस माह में शादी कर लेता है तो उसे आजीवन कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह किये गये दान व भजन कीर्तन का बहुत महत्व है।

खबरें और भी हैं...