पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस पर हमला करने वाले तीनों आरोपी भेजे जेल

पुलिस पर हमला करने वाले तीनों आरोपी भेजे जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | विकास नगर और सेक्टर-7 के दो मकानों में तोड़फोड़ कर पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से लाठी-डंडे बरामद कर उनके साथियों के ठिकानों का पता लगाया है। पुलिस ने इस केस में 10 बाइनेम सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल आरोपी राजेंद्र, निखिल और विक्रम को गिरफ्तार कर चुकी है। सदर थाना के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि फुसगढ़ के युवकों ने विकास नगर और सेक्टर-7 में मारपीट कर सतबीर व प्रवीन के घर का सामान तोड़ गए। पुलिस फुसगढ़ में आरोपियों को पकड़ने गई तो आरोपियों ने समझा कि विकास नगर और सेक्टर-7 के लोग उनसे मारपीट करने आए हैं। इस कारण से पुलिस पर लाठी, डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...