करनाल| यदि बेटियों को वास्तव में ही बचाना है तो हमें अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। जब तक बेटियों के प्रति समाज की सोच नहीं बदलेगी तब तक बेटियां आगे नहीं बढ़ सकती। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भी समाज में जागरूकता लाने के लिए चलाया गया एक अभियान है। यह विचार हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को लिबर्टी पुरम कुटेल मे लिबर्टी द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में बेटियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 500 बच्चों को स्कूल बैग साइकिल और वाटर प्यूरीफायर वितरित किए गए। इनमें से 62 बेटियों को वह 12 बेटों को साइकिल वितरित की गई। महिलाओं को स्वरोजगार बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई। कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर सतीश गुप्ता, रमन बंसल उपस्थित रहे।