करनाल | निफा की तरफ से करनाल की दो अध्यापिकाओं को जापान की राजधानी टोक्यो में 19 मई को हो रही पैनल थिएटर वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर मिला है। मोंटफोर्ट वर्ल्ड स्कूल की अध्यापिका अंकिता थरेजा व सोनिका राय वहां पर ट्रेनिंग के साथ साथ जैपनिज स्कूल्स की विजिट भी करेंगी, ताकि वहां की शिक्षा प्रणाली व शिक्षा में पैनल थिएटर के इस्तेमाल की तकनीक को समझ सके। जापान जाने से पूर्व स्कूल के निर्देशक तनवीर सिंह, तरिंदर कौर, कश्मीर सिंह, निफ़ा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने रवाना किया।