भारत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप स्कीम की शुरूआत गर्मियों की छुटिट्यों में शुरू होने वाली है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन के समय को बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 15 जून तक भारत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप स्कीम की वेबसाइट पर आनॅलाइन आवेदन कर सकते है। स्वच्छता अभियान एक मई से शुरू होते हुए 31 जुलाई तक चलेगा। भारतीय स्वच्छ अभियान में जिले के कॉलेजों में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। अभी तक जिले में कुल 248 विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 121 लड़कों व 129 लड़कियों ने भाग लिया है। शहर में कुछ कॉलेज भारत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप स्कीम में बिल्कुल रूचि नहीं दिखा रहे है। स्कीम में विद्यार्थियों को गांव में 100 घंटे कार्य करने पर स्वच्छ प्रमाण-पत्र सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थी 16 अंक परीक्षा से पहले तैयार कर सकता है। विद्यार्थी को स्वच्छता मिशन में गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों की रिपोर्ट एनएसएस नोडल अधिकारी अपलोड व ड्यूटी को निर्धारित करेंगे।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया भारत स्वच्छ भारत इंटर्नशिप स्कीम को लेकर पंचायत के सदस्यों के साथ जल्द ही मीटिंग लेने वाले है। जिसमें पंचायत के सदस्यों को विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। पंचायत के सदस्य भी स्वच्छता अभियान के हिस्सा होंगे।
स्वच्छता अभियान की एप पर विद्यार्थी ले सकते हैं जानकारी : स्वच्छता अभियान को लेकर विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता अभियान की एप तैयार की गई है। जिस पर विद्यार्थी को स्वच्छता अभियान के प्रति पूरी जानकारी दी जाएगी। किस प्रकार अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थी को इसका क्या लाभ मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी एसबीएसअाई डॉट माइजओवीडॉट इन पर सर्च कर एप को डाउनलोड कर सकते है। जिसमें विद्यार्थी को हर प्रश्न का उत्तर मिलेगा। इसके साथ ही जो विद्यार्थी इस अभियान में 100 घंटे पूरा कार्य करेगा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
अभी तक स्वच्छता अभियान में जिले के इन कॉलेजों
के विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कॉलेज ब्वॉयज गर्ल्स कुल
गुरु नानक खालसा कॉलेज 9 6 15
डॉ. गणेशन दास डीएवी महिला कॉलेज 0 2 2
केवीए डीएवी महिला कॉलेज 0 15 15
दयाल सिंह कॉलेज 1 1 2
डीएवी पीजी कॉलेज 45 18 63
एसयूएस राजकीय कॉलेज मटक माजरी 0 0 0
बाबा फतेह सिंह राजकीय कॉलेज असंध 15 5 20
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय कॉलेज 3 1 4
राजकीय कॉलेज घरौंडा 48 31 79
राजकीय कन्या कॉलेज 0 50 50
कुल 121 129 250