करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद की जाने वाली शादियों की भांति इस बार भी 20 जरूरतमंद परिवार की 6 कन्याओं की शादी का आयोजन किया जा रहा है । जिस में कि हर जरूरतमंद परिवार की कन्याओं को सारे रीति रिवाज अनुसार उनकी शादी करवाकर उन्हें दान व जरूरत का समान देकर विदा किया जाएगा।
स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि इस सामाजिक आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरविंद्र कल्याण विधायक घरौंडा एवं चेयरमैन हैफेड हरियाणा पहुंचेंगे और मेयर रेणु बाला गुप्ता, कृष्ण गर्ग सीनियर डिप्टी मेयर, मनोज वधवा डिप्टी मेयर एवं डाॅ. गोपाल कृष्ण विशिष्ट अतिथि के तौर पर शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को आर्शीर्वाद स्वागत बारात के उपरांत प्रातः 9 बजे जलपान एवं दोपहर 12 बजे भोजन प्रसाद भंडारा वितरित किया जाएगा।