कर्ण स्टेडियम में रोजाना प्रेक्टिस करने आ रहे सैंकड़ो खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग तीन नए कोच मिल गए हैं, जिसमे एथलीट, बॉस्केटबॉल, जूडो खेल के एक-एक कोच शामिल हैं। करनाल जिले में पहले कुल 27 कोच थे जिसकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
खेल विभाग ने करनाल कर्ण स्टेडियम के एकाउंटेंट सत्यनारायण शर्मा के कार्य को देखते हुए डिप्टी सुपरिटेडेंट के पद पर पन्नोदित कर दिया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए कर्ण स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जो जल्द ही छह माह में पूरा हो जाएगा। जिसके लिए एजेंसी की ओर से स्टेडियम की लेयर तैयार कर ली है। जल्द ही स्टेडियम को एक फुट ऊंचा उठाकर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा करनाल के एथलीट खिलाड़ियों के लिए तीन कोच नियुक्त है, सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होते ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर पाएंगे। जूडो के अब दो कोच खिलाड़ियों की प्रेक्टिस करवाएंगे। करनाल के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए चार कोच की सुविधा दी हुई है।
स्टेडियम में खिलाड़ियों को
खेलने की देंगे सुविधा
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्कूलों के स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रेक्टिस कराई जाएगी । जिससे के लिए अन्य स्कूलों से परमिशन ली जा रही है ताकि खिलाड़ी छह माह तक अपनी प्रतियोगिता की तैयारी आसानी से कर सके। खिलाड़ियों को कर्ण स्टेडियम के अलावा पूरी सुविधा खेलने की मिलेगी।