पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल से दो प्रतिशत ज्यादा रहा रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

भिवानी बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम-पिछले साल से दो प्रतिशत ज्यादा रहा रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. मोबाइल से अपनी परीक्षा का रिजेलट देखते विद्यार्थी।

62.6 फीसदी से बढ़कर 64.09 रहा 12वीं कक्षा का परिणाम

भास्कर न्यूज | करनाल

3000 शिक्षकों की कमी के बावजूद भी जिले में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले 2.03 फीसदी ज्यादा रहा। जिला का ऑलओवर परीक्षा परीक्षा परिणाम 64.9 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 72.73 रहा। जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 55.59 फीसदी रहा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। पिछले साल से परीक्षा परिणाम में दो प्रतिशत का सुधार हुआ है। इस बार भी बेटियों ने परीक्षा परिणाम में बाजी मारी। जिला का ऑलओवर परीक्षा परीक्षा परिणाम 64.9 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 72.73 रहा। जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 55.59 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 17.14 फीसदी ज्यादा रहा। करनाल जिले का रिजल्ट इस बार 64.09 रहा जो पिछले साल 62.6 प्रतिशत के मुकाबले केवल दो फीसदी ही बढ़ पाया। इस बार जिले में 10169 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 6517 विद्यार्थी पास हुए। 2413 विद्यार्थियों की परीक्षा में कंपार्टमेंट आई और 1199 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

दिनभर करते रहे इंतजार, देर रात आया परिणाम: जिले के भिवानी बोर्ड के 12वीं कक्षा विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए पूरा दिन वेबसाइट पर बैठे इंतजार करते रहे। देररात को रिजल्ट नेट पर डाला गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट देखा। फिलहाल जिला की टॉपटेन सूची नहीं डाली गई है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि एक आध दिन में टॉप देन सूची डाली जाएगी।

इस प्रकार रहा पिछले साल से बेहतर नतीजा

पहले अब

प्रतिशत 62.6 64.09

परीक्षा दी 9657 10169

पास 5993 6517

कंपार्टमेंट 2282 2413

फेल हुए 1349 1199

लड़कों का परिणाम

कंपार्टमेंट पास प्रतिशत

5211 2897 55.59

लड़कियों का परिणाम

कंपार्टमेंट पास प्रतिशत

4958 3606 72.73

खबरें और भी हैं...